{"_id":"675f32e3c0e314db080fac94","slug":"problems-due-to-cattle-and-other-animals-roaming-on-the-streets-kaithal-news-c-18-1-knl1004-540537-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़कों पर घूम रहे गोवंशों व अन्य पशुओं से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़कों पर घूम रहे गोवंशों व अन्य पशुओं से परेशानी
Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। नगर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे गोवंश व अन्य पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आलम यह है कि पशु दिन ढलने के साथ ही सड़कों पर जमा होना शुरू हो जाते हैं। इससे सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाती है। रात में वाहन चालकों का सड़कों से गुजरना खतरे से खाली नहीं होता।
रामदिया, रामफल, बीरभान, रामकुमार, पवन व श्याम राणा ने बताया कि रात के समय सभी गोवंश व आवारा पशु सड़कों के बीचों बीच बैठे होते हैं और सामने से आने वाले वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं देते। इससे कई बार दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। सड़कों व गलियों में घूम रहे पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को भी अवगत करवाया गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
जब इन पशुओं को रास्ते से हटाने का प्रयास किया जाता है तो वह मारने को आते हैं। इनसे पीछा छुड़ाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कहा कि उन लोगों की विशेष तौर पर पहचान होनी चाहिए जो इन पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ जाते हैं। प्रशासन को उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद