{"_id":"6868255c262b5b315a086d19","slug":"problem-due-to-non-availability-of-dap-and-urea-gurnam-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-684595-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी, यूरिया न मिलने से परेशानी : गुरनाम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी, यूरिया न मिलने से परेशानी : गुरनाम सिंह
Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय किसान यूनियन की बैठक मिनी सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोंवाली भी मौजूद रहे। जिला प्रधान गुरनाम सिंह सहारन ने कहा कि धान की सीजन में डीएपी और यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान बेहद परेशान हैं। सरकार और प्रशासन इस संकट को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं, जबकि खाद और दवाओं के डीलर मनमानी कर रहे हैं।
गुरनाम सहारन ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल रहे हैं। किसानों की मांग है कि 24 घंटे के भीतर नए ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि धान की फसल को खराब होने से बचाया जा सके। इसके अलावा बिजली विभाग दिन में और रात में लगातार कटौती कर रहा है, जिससे किसान बेहाल हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय किसान यूनियन किसी भी गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देगी, चाहे इसके लिए कितना भी बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े। संवाद