फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Private school operator dies in road accident

Kaithal News: सड़क दुर्घटना में प्राइवेट स्कूल संचालक की मौत

Fri, 14 Feb 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Private school operator dies in road accident
ढांड। कौल और पबनावा गांव के बीच मोटरसाइकिल पर घर जा रहे प्राइवेट स्कूल संचालक 65 वर्षीय विजय कुमार आर्य को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। स्कूल संचालक कुरुक्षेत्र से अपने गांव कौल लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे नितेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता विजय कुमार आर्य गांव में स्कूल का संचालन कर रहा था। वह स्कूल के कार्य को लेकर कुरुक्षेत्र गया हुआ था। बुधवार रात करीब आठ बजे जब वह वापस आ रहा था और कौल व पबनावा के बीच पहुंचा तो एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और उसके पिता को अस्पताल लेकर गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed