{"_id":"60a411098ebc3ef1ae123c50","slug":"private-data-stolen-by-policeman-s-mobile-hack-kaithal-kaithal-news-knl70354064","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक कर निजी डाटा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक कर निजी डाटा चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नई पुलिस लाइन में रह रहे एक पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक कर उसमें से निजी डाटा चुराते हुए एक लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। साथ ही रुपये न देने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई है। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर-79 निवासी पुलिस कर्मी मनीष पाल ने बताया कि टोहाना निवासी गुरदीप सिंह और पंजाब की रहने वाली हरजिंदर कौर ने 19 फरवरी को उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया था। इसके बाद इसमें से उनका निजी डाटा चोरी किया गया। इसके बाद आरोपियों ने एक लाख रुपये की डिमांड की।
रुपये नहीं देने पर उनकी पत्नी सहित रिश्तेदारों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। मामले की जांच स्पेशल साइबर सेल को दी गई है।