फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Principal Dr. Rishipal received Education Excellence Award

Kaithal News: प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल को मिला शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Principal Dr. Rishipal received Education Excellence Award
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने व राष्ट्र के उत्थान के लिए शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। कानन डॉट कंपनी के सौजन्य से मंगलसेन सभागार करनाल में आयोजित सम्मान समारोह में बालीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर एवं लाफ्टर चैंपियन सरदार प्रताप सिंह फौजदार ने यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. ऋषिपाल को यह सम्मान विगत तीस वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत मिला है। उनके अनेक शोध आलेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित है। पूर्व में भी उनको अनेक सम्मानों से अलंकृत किया गया है। वर्तमान में मातृभाषा हिंदी के उत्थान व संवर्धन के लिए हिंदी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय का उनको प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला है। प्राचार्य को महाविद्यालय स्टाफ व प्रबंधक कमेटी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed