{"_id":"650f3673fec3f432e903e1e4","slug":"pride-stories-remind-of-heritage-kaithal-news-c-18-1-knl1004-225924-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विरासत की याद दिलातीं हैं गौरव गाथाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विरासत की याद दिलातीं हैं गौरव गाथाएं
Sun, 24 Sep 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शहीदी दिवस पर जिला प्रशासन व जिला सैनिक बोर्ड ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ कहा गया कि शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलातीं हैं।
इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों शांति देवी, सरोज, लखविंद्र कौर, बुरो, छोटो, गुड्डी देवी, बरसो देवी, सिपाही चमेल बरसाना को सम्मानित किया। इसके साथ-साथ शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदी दिवस पर अपने संदेश में डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि भारत माता के महान वीर सपूतों ने भारत की आजादी में जो योगदान दिया है, उनको भुलाया नहीं जा सकता। मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत आने वाली पीढि़यों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहती है। शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाती हैं। ऐसे वीरों को सम्मान देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। देश की आन-बान की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी हरियाणा की माटी के रणबांकुरे देश के लिए शहीद हो गए। आज भी प्रदेश का युवा वर्ग देश सेवा में अवसर के लिए तत्पर ही नहीं रहता बल्कि देश सेवा का मौका मिलने पर स्वयं को गौरवान्वित गौराविन्त भी महसूस करता है। इस मौके पर ईओ सुशील कुमार, बीईओ संजय शर्मा व सुरेश कैंदल, प्रधानाचार्य नरेश महत्ता, ईश्वर सिंह, रमेश चहल, प्रवीण थरेजा, हाकम सिंह, जगदीश, जिला सैनिक बोर्ड से मुकेश कुमार, संजीवन कुमार, जगजीव सिंह, बलजीत मोर, खजान सिंह, सूबे राम सिंह आदि मौजूद रहे।