फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations were going on to welcome the bride, the news of death spread mourning

दुल्हन के स्वागत की चल रही थी तैयारियां, मौत की सूचना से पसरा मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations were going on to welcome the bride, the news of death spread mourning
Preparations were going on to welcome the bride, the news of death spread mourning - फोटो : Kaithal
पूंडरी के सैनी मोहल्ले में राहुल की सोमवार की रात को हंसी खुशी माहौल में बरात गई थी। सुबह छह-सात बजे तक भी सब कुछ ठीक था और चंद ही लम्हों में घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पूंडरी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हुए हादसे के बाद विवाह में भाग लेने गए चार बरातियों की मौत की सूचना से मातम पसर गया। जिस भी परिजन को सूचना मिली, वे जिला अस्पताल कैथल की ओर दौड़ पड़े। कुछ लोग हादसा स्थल पर भी पहुंचे।
विज्ञापन

हादसा इतना भयानक था कि कार टक्कर के बाद पेड़ों से टकराई हुई थी। बारात में गया 20 वर्षीय सात रोड निवासी शिवम अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता चीख-चीख शिवम को पुकार रहे थे। कि हे भगवान अगर बेटा ऐसे लेकर जाना था, तो पहले ही क्यों दिया। शिवम राहुल की शादी में पूंडरी के सैनी मोहल्ला में आया था, वह दूल्हे राहुल का ममेरा भाई था और कॉलेज में पढ़ता था। पिता के आंसू रुक नहीं रहे थे। परिवार के सदस्य किसी तरह उन्हें संभाले हुए नजर आए।
विज्ञापन

सात वर्षीय बेटा विराज हुआ अनाथ
घटना में सात वर्षीय बेटा विराज उर्फ आसू भी अनाथ हो गया। अपने पिता व माता के साथ अपनी नानी को मिलकर घर जा रहा था। अचानक सड़क दुर्घटना ने एक साथ माता व पिता को छीन लिया है। मलार गांव के पिता विनोद ड्राइवर थे। माता घर का चूल्हा चौक का काम करती थी। ड्राइवरी से ही अपने घर का गुजारा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 वर्षीय सत्यम दुर्घटनाग्रस्त हुई कार चला रहा था। वह राहुल का दोस्त था। पहले पूंडरी में बजाज कंपनी के अंदर नौकरी करता था। अब नोएडा में नौकरी कर रहा था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आया था। वह मूल रूप से बरेली का रहने वाला था। वहीं 55 वर्षीय रमेश सैनी राहुल का ताऊ था। पहले मिस्त्री का काम करता था। दो बेटे व तीन बेटियों को छोड़कर चला गया है। अनिल मोर मोहल्ला नरवाना में रहता था। राहुल के पिता के मामा का लड़का था। वह भी अपनी दुकान चलाता था। हादसे के कारण पांच परिवारों में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed