फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparation to build a critical care center

Kaithal News: क्रिटिकल केयर सेंटर बनाने की तैयारी

Sat, 10 Aug 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Preparation to build a critical care center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके निर्माण के लिए जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, इसका निर्माण जिला नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा और इस काम पर 16.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

गौरतलब है कि जिले में क्रिटिकल केयर सेंटर के निर्माण को लेकर पहले जगहों को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी थी। पहले इस क्रिटिकल केयर का निर्माण पुराना अस्पताल में होना था लेकिन वर्ष 2023 में हुई जच्चा-बच्चा अस्पताल की घोषणा के बाद इसका स्थान बदलने की योजना बनाई गई। अब इसका निर्माण जिला नागरिक अस्पताल में ही किया जाएगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि क्रिटिकल केयर के निर्माण के बाद जिले में अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं में और अधिक इजाफा होगा और लोगों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जगह उपलब्धता की जानकारी महानिदेशक के कार्यालय में दी थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी इस क्रिटिकल केयर सेंटर के निर्माण के लिए 16.57 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की है। इस राशि को प्रस्तावित करने के बाद विभाग के अधिकारियों की ओर से मुख्यालय से पत्राचार की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आईसीयू से अधिक मिलेंगी सुविधाएं

क्रिटिकल केयर सेंटर में आईसीयू से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके बनने के बाद सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को जल्द इलाज मिलेगा। उन्हें चंडीगढ़ व रोहतक पीजीआई जाने की जरूरत नहीं होगी। विभाग ने पहले इस सेंटर को जिला नागरिक अस्पताल में बनाने की योजना बनाई थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसके निर्माण को लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके बाद विभाग के निदेशालय की तरफ से निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा।

दूसरे जिले के लोगों को भी मिलेगा लाभ ः जिले में हादसे होने के बाद घायलों को इलाज नहीं मिल पाता है। उन्हें चंडीगढ़, पटियाला या रोहतक में रेफर करना पड़ता है। क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद घायल मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा। इस स्थिति में उनके जान बचेगी। किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं होगा। इस सेंटर में अलग से डॉक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसमें एनस्थिजिया, सर्जन और क्रिटिकल केयर सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर भी नियुक्त किया जाएगा।


कुछ महीने पहले ही स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक कार्यालय में क्रिटिकल केयर निर्माण की जगह को लेकर जानकारी मुख्यालय में भेजी गई थी। यह क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत होना है। अभी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी गई है। इसका बजट भी सरकार की ओर से जारी कर दिया गया है। निर्माण की आगामी प्रक्रिया को लेकर मुख्यालय के आला अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। इस परियोजना की प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। - डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed