{"_id":"63125eaf7e24fd6d3c239887","slug":"preparation-for-movement-for-free-health-facilities-kaithal-news-knl119876837","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन
15-कैथल। बैठक में सदस्यों को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : Kaithal
कैथल। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर मौजूदा स्वास्थ्य ढांचा विकल्प और चुनौतियां विषय पर जवाहर पार्क में जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित किया। इस मौके पर आशा वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता ने बताया कि 16 सितंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्थापना सम्मेलन कुरुक्षेत्र में होने जा रहा है। इस दौरान देश-प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार करते हुए सभी को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध के लिए बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सेमिनार के मुख्य वक्ता एवं स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता सुरेश उचाना ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान यह साबित हो गया कि स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक पैमाने पर विस्तार होना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को तमाम तरह की स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क या सस्ते दामों पर मिल सके। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के पद बड़े पैमाने पर रिक्त पड़े हैं। उन्होंने आह्वान किया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को हासिल करने के लिए साझे संघर्षों को तेज करने के कमर कस लें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुषमा जड़ौला, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जरनैल सिंह और सीटू के जिला प्रधान बसाऊ राम के संयुक्त रूप से सेमिनार की अध्यक्षता की। मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री ने किया। सेमिनार को आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला, सीटू के नेता नरेश रोहेड़ा एवं सत्यवान, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान रमेश हरित, किसान यूनियन नेता रिसाल सिंह, ईशवंती देवी, रामदिया, रमेश कुमार व सुरेंद्र आदि ने भी संबोधित किया।