फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prayers should not be in words but in behavior: Sant Chhavi Ram

प्रार्थनाएं शब्दों में नहीं, व्यवहार में झलकनी चाहिए : संत छविराम

Fri, 08 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Prayers should not be in words but in behavior: Sant Chhavi Ram
सीवन। समाजसेवी प्रशांत आनंद के कार्यालय परिसर में एक दिव्य अध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें संत छविराम दास ने श्रद्धालुओं को हृदय की पवित्रता और जीवन की सरलता का संदेश दिया। संत छविराम दास ने कहा कि जब तक हृदय में छल, अहंकार, क्रोध और तृष्णा जमी रहती है, तब तक पूजा, व्रत और तीर्थ भी केवल रस्म बनकर रह जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हृदय निर्मल न हो तो तीर्थ भी केवल पत्थर रह जाते हैं, क्योंकि ईश्वर बाहर नहीं, भीतर वास करते हैं। धर्म का अर्थ केवल मंदिर की चौखट तक सीमित नहीं, बल्कि किसी भूखे को रोटी देना, किसी रोते को सहारा देना, किसी बेसहारे को गले लगाना भी ईश्वर की ही सेवा है। संत छविराम दास ने कहा कि प्रार्थनाएं शब्दों में नहीं, व्यवहार में झलकनी चाहिए। सेवा, सहिष्णुता और करुणा ही ऐसे दीपक हैं जो भीतर के अंधकार को मिटाते हैं। संवाद
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्तिक आनंद, मौजी मेहता, संजय रावल, राम रतन सैनी, पूर्ण सैनी, भारत सैनी, धर्मेंद्र गांधी, चंद्रभान सैनी, प्रवेश सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed