फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Praveen first in slogan writing, Akshita second

Kaithal News: नारा लेखन में हिसार का प्रवीण प्रथम, अक्षिता को दूसरा स्थान

Fri, 19 May 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Praveen first in slogan writing, Akshita second
कैथल। आईजी महिला कॉलेज यूथ रेडक्रॉस व रेड रिबन सेल के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड रेडक्रास दिवस पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई। इसमें छज्जू राम कॉलेज हिसार के प्रवीण ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईजी महिला महाविद्यालय कैथल की अक्षिता द्वितीय और राजकीय मोहिंद्र कॉलेज, पटियाला से सृष्टि तृतीय रहीं।
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में 28 महाविद्यालयों के 56 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पंजाब एवं हरियाणा के विभिन्न शहरों से विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें मानेसर, पलवल, नूंह, पटियाला (पंजाब) से प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य, सर्विस एंड फ्रेंडशिप विषय पर आधारित रही। प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया, प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि इसी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ से प्रियंका बिंदलिश, रितु गुप्ता, अंकिता गोयल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed