{"_id":"6a15f29263ca70e894021ded","slug":"power-cuts-have-been-occurring-from-10-pm-to-12-am-for-the-last-five-days-causing-problems-for-the-people-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149907-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच दिन से रात 10 से 12 बजे तक लग रहे कट, बिजली संकट से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच दिन से रात 10 से 12 बजे तक लग रहे कट, बिजली संकट से लोग परेशान
विज्ञापन
काजल
कैथल। शहर के वार्ड-4 स्थित एम्प्लाइज कॉलोनी में इन दिनों बिजली संकट और पानी की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि करीब 10 दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई। अब पानी आ भी रहा है तो वह मटमैला और बदबूदार है। लोगों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे और शाम चार बजे ही पानी की आपूर्ति होती है। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की ओर से एक बोरवेल का उपयोग निजी खेतों में सिंचाई का कार्य करने के लिए किया जा रहा है जिसके कारण क्षेत्र में पानी की कमी बनी रहती है।
इसके अलावा भीषण गर्मी के बीच पिछले पांच दिनों से रात के समय लगातार बिजली कट लगने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात करीब 10 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जिससे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय झेलनी पड़ रही है। लगातार हो रही कटौती के कारण बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दिनभर की गर्मी के बाद रात में लोग राहत की उम्मीद करते हैं लेकिन रात के समय बिजली गुल होने से परेशानी और बढ़ जाती है। घरों में लगे इनवर्टर भी अधिक देर तक साथ नहीं दे पा रहे। बिजली कटने के बाद कुछ समय तक तो इनवर्टर चलते हैं लेकिन लंबे कट लगने से उनकी बैटरी जवाब देने लगती है। ऐसे में लोगों को उमस और गर्मी के बीच रात बितानी पड़ रही है।
- स्थानीय निवासी काजल ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती सबसे बड़ी समस्या बन गई है। रात में बच्चे सो नहीं पाते और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बिजली जाते ही घरों में घुटन जैसी स्थिति बन जाती है। इनवर्टर भी लंबे समय तक काम नहीं करता जिसके कारण पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
- बाला देवी ने बताया कि बिजली संकट का असर घरेलू कामकाज पर भी पड़ रहा है। बार-बार बिजली जाने से घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण फ्रिज पर भी असर पड़ रहा है और बार-बार बिजली कटने से उसके खराब होने का डर बना हुआ है। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
- स्थानीय निवासी हेमंत ने कहा कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां रहने वाले लोग मकान खरीदने के बाद अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को जल्द से जल्द बिजली कट की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कॉलोनीवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। रात के समय बिजली गुल होने से छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
गलियों में बेसहारा गोवंश और ऊंची-नीची गलियां भी बनी परेशानी का कारण
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि क्षेत्र की गलियां भी बदहाल स्थिति में हैं। कई जगह सड़कें ऊंची-नीची हैं जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण क्षेत्र में रहने वाले लोग लगातार परेशान हैं और संबंधित विभागों को इन समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। कॉलोनी की गलियों और सड़कों पर घूमने वाले गोवंश कई बार आपस में लड़ पड़ते हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि लड़ाई के दौरान कई बार वाहन भी उनकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बेसहारा गोवंश के कारण छोटे बच्चों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बेसहारा गोवंश की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
वार्ड चार के पार्षद महेश कुमार गोगिया ने कहा कि जल्द से जल्द यहां की गलियों, पानी, बिजली और गोवंशों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।