फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Posing as SHO of Pehowa, unknown person absconded with jewelery worth eight lakh from Jeweller in Kaithal

Kaithal: पिहोवा का एसएचओ बनकर भाजपा नेता से साढ़े आठ लाख की ठगी, जेवर लेकर फरार हुआ आरोपी

Sun, 05 Mar 2023 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 11:11 AM IST
सार

आरोपी ने आदर्श नगर निवासी अरुण सर्राफ को अपना नाम रमदीप सिंह बताया और कहा कि वह पिहोवा में एसएचओ है। आरोपी ने भाजपा नेता को पुलिस का आई कार्ड भी दिखाया। इसके बाद उसने आठ लाख 70 हजार 97 रुपये के आभूषण पसंद किए और धाेखे से उन्हें लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Posing as SHO of Pehowa, unknown person absconded with jewelery worth eight lakh from Jeweller in Kaithal
आरोपी व्यक्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पिहोवा का एसएचओ बनकर अज्ञात व्यक्ति भाजपा नेता के आठ लाख 70 हजार 97 रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गया। भाजपा नेता अरुण सर्राफ पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। पहले आरोपी ने भाजपा नेता को एसएचओ का आई कार्ड दिखाया। इसके बाद गाड़ी में जाकर रुपये देने को कहा। बाद में नौकर को धक्का देकर गाड़ी में आभूषण लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी अरुण सर्राफ ने सिटी थाना को दी शिकायत में बताया कि उसने आभूषण भंडार के नाम से मुख्य बाजार कैथल नजदीक अग्रवाल धर्मशाला के सामने आभूषणों की दुकान कर रखी है। चार मार्च को दोपहर बाद करीब तीन बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया। उसने अपना नाम रमदीप सिंह बताया और कहा कि पिहोवा में एसएचओ है। आरोपी ने भाजपा नेता को पुलिस का आई कार्ड भी दिखाया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि उसे कुछ आभूषणों की आवश्यकता है। भाजपा नेता ने शादी के लिए आरोपी को आभूषण दिखाए। आरोपी ने आठ लाख 70 हजार 97 रुपये के आभूषण पसंद किए। आभूषण पैक करवा कर बिल बनवा लिया। आरोपी ने भाजपा नेता से कहा कि रुपये गाड़ी में पड़े हैं। आप किसी को उसके साथ भेज दो, मैं आपको साथ ही दे दूंगा। उसने आभूषण की दुकान पर काम करने वाले गगन नाम के लड़के को आभूषण देकर उसके साथ भेज दिया। जब रमन दीप सिंह गाड़ी के पास पहुंचा तो उसने गाड़ी को स्टार्ट कर लिया और मौका पाते ही गगन के हाथ से आभूषण छीन कर अपनी मारुति बलेनो लेकर फरार हो गया। गाड़ी पर किसी प्रकार का कोई नंबर नहीं लगा था। सिटी थाना के एसएचओ महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed