{"_id":"66db8edfb0498903fa039a37","slug":"portal-opened-again-in-ug-pg-courses-kaithal-news-c-18-1-knl1004-469279-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यूजी, पीजी कोर्स में फिर खोला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यूजी, पीजी कोर्स में फिर खोला पोर्टल
Sat, 07 Sep 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर के कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से पोर्टल खोल दिया है। ऐसे में यूजी व पीजी कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 12 सितंबर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल पर आवेदन करने के बाद कॉलेज की प्रतीक्षा सूची में विद्यार्थी का नाम आएगा। इसके बाद जिस दिन कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग होगी। उस दिन विद्यार्थी को दस्तावेजों के साथ कॉलेज में पहुंचकर दाखिला मिल सकेगा।
दाखिले के लिए जो विद्यार्थी कॉलेज में आएंगे, उनकी मेरिट सूची बनाकर विद्यार्थियों से फीस जमा करवाई जाएगी। जिसके बाद दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय व तृतीय वर्ष के यूजी व पीजी कोर्स में जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई हैं। वह विद्यार्थी भी 12 सितंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहर के पांच कॉलेजों में करीब 20 प्रतिशत सीटें खाली हैं। ऐसे में पीजी कोर्स में लगभग 150 सीट खाली हैं।
विद्यार्थियों की मांग पर यूजी व पीजी कोर्स में दाखिले के लिए विभाग ने एक बार फिर से पोर्टल खोला है। जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं वह 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं। अब फिजिकल काउंसिलिंग के तहत खाली सीटों पर दाखिले होंगे। - डॉ. राजेश सैनी, जिला नोडल अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग, कैथल।