{"_id":"67dc72d1c38925035701a81d","slug":"portal-open-for-open-course-till-4th-april-kaithal-news-c-18-1-knl1004-606440-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओपन कोर्स के लिए चार अप्रैल तक खुला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओपन कोर्स के लिए चार अप्रैल तक खुला पोर्टल
Fri, 21 Mar 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के तत्वावधान में मई-जून में आयोजित होने वाली यूजी एवं पीजी (वार्षिक) परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई है। जारी अधिसूचना के तहत बताया गया है कि बिना किसी विलंब शुल्क के विद्यार्थी आगामी चार अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, अभ्यर्थी पांच से 15 अप्रैल के बीच विलंब शुल्क नॉर्मल फीस के साथ विलंब फीस 500 रुपये, 16 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच एक हजार रुपये, 26 अप्रैल से पांच मई के लिए पांच हजार रुपये, छह मई से 15 मई के बीच लेट फीस 10 हजार रुपये और 16 मई से 20 मई के बीच लेट फीस 12 हजार के साथ फाॅर्म भर सकते हैं।
विश्वविद्याालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार, यूजी एवं पीजी ओपन के लिए फुल पेपर, री-अपीयर, कंपार्टमेंट, एडिशनल, इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने के लिए आईयूएमएस पोर्टल पांच मार्च से चार अप्रैल से खोला गया है। आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। चारी अप्रैल के बाद से फॉर्म की फीस में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी बिना विलंब शुल्क के अब चार अप्रैल तक आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
एक दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित ः हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहयोग से सीनेट हॉल में उच्च शिक्षा संस्थानों में कौशल आधारित पाठ्यक्रमों और माइक्रो-क्रेडेंशियल्स पर एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. एसके गक्खड़, एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, आईआईएम नागपुर के निदेशक प्रो. भीमार्या मैत्री, रमेश वेंकट, उपाध्यक्ष, टीएन कौशल विकास निगम, सुनील कुमार, सहायक निदेशक, बीओएटी (उत्तरी क्षेत्र), डॉ. राज नेहरू, ओएसडी/मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार और पूर्व कुलपति, एसवीएसयू, पलवल, प्रो. आरएस राठौर, प्रो. मंजूला चौधरी, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे थे।
महाविद्यालयों के माध्यम से बीएड विद्यार्थी जमा कराएं फॉर्म
सत्र मई-जून 2025 के लिए बीएड कार्यक्रम के लिए एडिशनल श्रेणी में परीक्षा फाॅर्म एवं शुल्क प्राइवेट माध्यम से प्राप्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने बीएड प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, नियमित माध्यम या दूरस्थ माध्यम से उत्तीर्ण किया है तथा जो सत्र मई-जून 2025 के लिए बीएड के अंतर्गत अतिरिक्त श्रेणी के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क संबद्ध महाविद्यालयों के माध्यम से जमा कर सकते हैं।