{"_id":"64418ed1c9164b95b9098707","slug":"portal-closed-students-yearn-for-school-leaving-certificate-kaithal-news-c-18-1-96979-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोर्टल बंद, स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र को तरसे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोर्टल बंद, स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र को तरसे विद्यार्थी
Fri, 21 Apr 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
कैथल। स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र जारी करने वाला पोर्टल करीब तीन हफ्तों नहीं चल रहा है। इस कारण अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अभिभावकों ने बताया कि कभी तो स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र जारी करने वाला पोर्टल चल जाता है और कभी प्रमाण पत्र निकलवाने के लिए अभिभावकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। पोर्टल न चलने की स्थिति में नए स्कूल में अभी तक स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र नहीं दे पाए हैं। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस पर रोष जताया है।
दूसरी ओर शिक्षा विभाग का कहना है कि यह पोर्टल बिल्कुल ठीक ढंग से चल रहा है। अभिभावकों की समस्या अब दूर हो चुकी है। इस मामले में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान बलवान छौत ने बताया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण 20 अप्रैल के बाद भी सरकारी स्कूलों में सैकड़ों बच्चों के दाखिले अधर में लटके हैं।
उन्होंने बताया कि पोर्टल सही ढंग से कार्य न करने से बच्चों को अभी तक अगली कक्षाओं में भी प्रमोट नहीं किया जा सका व उनके प्रमाण पत्र भी अभी तक नहीं जारी हुए हैं। उन्होंने जिला प्रधान ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पोर्टल को सही ढंग से
विज्ञापन
अपडेट करके व नर्सरी कक्षा में दाखिला की सुविधा देते हुए बच्चों के दाखिले का प्रबंध किया जाना चाहिए।