फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poonam became the winner in musical chair competition, Mukesh became the winner in discus throw.

Kaithal News: म्यूजिकल चेयर प्रतिस्पर्धा में पूनम, डिस्कस थ्रो में मुकेश बनीं विजेता

Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Poonam became the winner in musical chair competition, Mukesh became the winner in discus throw.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शिक्षा भारती स्कूल मैदान में वीरवार को खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें म्यूजिकल चेयर प्रतिस्पर्धा में पूनम और डिस्कस थ्रो में मुकेश विजेता बनीं। इसी प्रकार दौड़ प्रतियोगिताओं में सोनिया, काफी, रीना और टीना ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न गांवों से महिलाओं के साथ-युवतियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि नगरपालिका निवर्तमान चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक ने की। सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्परों की मौजूदगी में आयोजन की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी शशि पचार ने की गई। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के छह खेलों में इस बार मटका व चम्मच रेस की स्थान पर डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर खेल शामिल रहा। इसमें महिलाओं ने रुचि लेते हुए अपने लक्ष्य को साधा। परिणाम सुपरवाइजर चेतना ने घोषित किए। म्यूजिकल चेयर प्रतिस्पर्धा में पूनम दुब्बल प्रथम, नीता कलायत द्वितीय व मीना कलायत तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में मुकेश कलायत ने पहला, रिंपल कैलरम ने दूसरा व ज्योति कैलरम ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में सबसे तेज सोनिया कौलेखां दौड़ीं। दूसरा स्थान सीमा कैलरम व तीसरा पूनम कलायत को मिला। 300 मीटर में सबसे आगे काफी वजीर नगर रही। इनके पीछे सुमन दुब्बल व तीसरे स्थान पर पूजा दुब्बल रही। 400 मीटर में पहला स्थान रीना वजीर नगर को मिला, दूसरा मुस्कान बालू व तीसरा स्थान तमन्ना कलायत को मिला। पांच किलोमीटर रेस मेंं टीना चौशाला पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर मधु बालू व तीसरे पायदान पर आरजू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed