फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Political rhetoric Guhla congress MLA Devendra Hans and bjp leader Kulwant Bazigar

जुबानी जंग: गुहला के नए और पूर्व MLA में बयानबाजी, देवेंद्र हंस बोले- लोगों को न धमकाओ, बाजीगर ने किया पलटवार

Fri, 11 Oct 2024 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका (कैथल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका (कैथल) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Oct 2024 07:30 PM IST
सार

कैथल के गुहला हलके के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस और भाजपा के पूर्व एमएलए कुलवंत बाजीगर के बीच सियासी बयानबाजी हो रही है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Political rhetoric Guhla congress MLA Devendra Hans and bjp leader Kulwant Bazigar
गुहला विधायक देवेंद्र हंस और पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो गई। कैथल के गुहला हलके में भी नेताओं में तीखे जुबानी हमले हो रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्ष पार्टी से नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र हंस ने पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर का बिना नाम लिए ही उन्हें घेरा। वहीं, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने भी विधायक देवेंद्र हंस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद उनके विधायक बौखलाए हुए हैं। इसलिए उनके पास कहने को कुछ नहीं है। इस कारण वे ऐसे अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र हंस ने शुक्रवार को गुहला के लोक एवं निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अपने समर्थकों के साथ बैठक लेने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि चुनाव के दौरान गुहला हलका की जनता ने उन्हें जो प्यार व आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे सदा लोगों के ऋणी रहेंगे। उन्होंने पूर्व विधायक पर कहा कि गुहला की जनता ने पूर्व विधायक को पूरी तरह से नकार दिया है। ऐसे में वे मीडिया में खुद को विधायक बताना बंद करें। 
विज्ञापन


10 वर्षों में हलके में कुछ नहीं हुआ
कहा कि अधिकारी भी जनता की ओर से नकारे जा चुके लोगों के दबाव में आना बंद कर ईमानदारी से काम करें। विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें जो भी सुविधा मिलेगी वे सब सुविधाएं उनकी न होकर गुहला की जनता की होगी। हंस ने कहा कि विकास के मामले में हलका गुहला की हालत बहुत खराब है। घग्गर पार के गांवों व बाढ़ की जद्द में आने वाले दर्जनों गांवों की सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि उन पर चलना मुश्किल है। पिछले 10 सालों में इस तरफ किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। गुहला हलका के विकास के लिए वे सरकार के समक्ष विशेष पैकेज की मांग रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना रोक टोक होंगे हलके के काम
उधर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार के बाद उसके विधायक बौखलाए हुए हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है, जिसके चलते वे अनापशनाप आरोप लगा रहे हैं। बाजीगर ने कहा कि पूरे गुहला हलके के लोग उनके अपने हैं और वे सभी से प्यार करते हैं। भाजपा सरकार में जनता के सभी तरह के काम बिना किसी रोक टोक के होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed