फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Policeman riding a bike injured in a road accident

Kaithal News: सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Policeman riding a bike injured in a road accident
कैथल। शहर में पार्क रोड पर एक कार चालक ने बाइक पर जा रहे पुलिस कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने निजी कार्य से कैथल गया था। इस संबंध में पुलिसकर्मी ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। गांव बरटा के नरेश कुमार ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह इस समय शहर की बाल सेठ कॉलोनी में रहता है। वह थर्ड बटालियन हरियाणा पुलिस सुनारिया जेल रोहतक में ईएचसी के पद पर कार्यरत है। चार अप्रैल को वह कैथल के पिहोवा चौक पर अपने निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर गया था।
विज्ञापन

जब सुबह करीब सात बजे वह पार्क रोड कैथल पर पर पहुंचा, तो कमेटी चौक की तरफ से सामने से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार के चालक ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर गिर गया और उसे काफी गंभीर चोट आई। हादसे के बाद कार चालक माैके से भाग गया।उसी समय उनके गांव का लड़का बलजीत वहां आ गया, जिसने उसे इलाज के निजी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया, अब तक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस : शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed