फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police will investigate even after recovery

Kaithal News: बरामदगी के बाद भी पुलिस करेगी जांच

Fri, 22 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police will investigate even after recovery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला-चीका क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल से एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण की शिकायत मामले में रात में किशोरी को बरामद कर लिया गया था। इस मामले में किशोरी की बरामदगी तो हो गई, लेकिन फिर भी पुलिस ने पिता की शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। इसमें एक दिन पहले ही बनाई गई पुलिस की 10 टीमें अन्य पहलूओं पर भी जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पुलिस की जांच में किशोरी अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी थी।

परंतु उसके परिजनों ने स्कूल के बाहर से उसके अपहरण की शिकायत दी है। बेशक किशोरी की बरामदगी हो गई है, लेकिन अपहरण के दर्ज किए गए केस में उनकी जांच निरंतर जारी है। अभी फिलहाल किशोरी के बयान हुए हैं। इस मामले में अन्य पहलूओं पर भी गहनता से जांच की जा रही है। गत बुधवार को दिन के समय इस किशोरी के अपहरण की सूचना थी, लेकिन रात में पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। हालांकि किशोरी की बरामदगी से पहले ही अपहरण की शिकायत पर पुलिस को दौड़ना पड़ा था। इस दौरान स्वयं डीएसपी आस्था मोदी पहुंची थी।
विज्ञापन


गुहला के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि अपहरण की सूचना पर पुलिस ने मशक्कत कर किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन फिर भी अन्य पहलुओं पर जांच जारी है। उसके परिजनों ने अपहरण की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed