{"_id":"67d5d365972eb129ab0b7aa8","slug":"police-team-which-went-to-serve-notice-attacked-case-filed-against-seven-kaithal-news-c-18-1-knl1004-602635-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नोटिस देने गई पुलिस टीम पर हमला, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नोटिस देने गई पुलिस टीम पर हमला, सात पर केस
Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तितरम गांव में झगड़े के एक मामले में आरोपी को नोटिस देने गई टीम पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस की टीम पर सात आरोपियों ने डंडे, लाठियों और ईंटों से हमला कर दिया। मामले में तितरम थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।
तितरम थाने में दी गई शिकायत में पीएसआई गगनदीप सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को चंदाना गांव निवासी अंकित ने पुलिस को लड़ाई-झगड़े की शिकायत दी थी।
इस संबंध में पुलिस की टीम 14 मार्च को आरोपी जीतू को नोटिस देने के लिए तितरम में गई थी। जब वे गांव पहुंचे जीतू व अनिल ने चार से पांच अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व हाथापाई की। पुलिसकर्मियों पर डंडे, लाठी व ईंटों से हमला कर दिया और उनको अपशब्द कहे। जब वे बचाव के लिए गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो सभी ने उनका रास्ता रोक लिया और ईंट पत्थरों व डंडे से हमला कर सरकारी गाड़ी में काफी तोड़फोड़ की। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
साथ ही जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। तितरम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।