फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police questioned Kaithal youth deported from America, no complaint received against agents

Haryana: अमेरिका से डिपोर्ट हुए कैथल के युवाओं से पुलिस ने की पूछताछ, एजेंटों के खिलाफ नहीं मिली कोई शिकायत

Sun, 09 Feb 2025 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Feb 2025 02:44 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय जल्द ही डिपोर्ट किए गए युवाओं का रिकॉर्ड जांचेगा। इसमें यह देखा जाएगा कि विदेश जाने से पहले इनमें से कोई युवक आपराधिक गतिविधियों में शामिल था या नहीं। हालांकि, अभी तक प्रशासन को मंत्रालय की ओर से इस जांच को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
Police questioned Kaithal youth deported from America, no complaint received against agents
अमेरिकी सेना का विमान। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवाओं के मामले में जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन कर उनसे पूछताछ की है। एसपी राजेश कालिया के निर्देश पर पुलिस ने इन युवाओं से मुलाकात की, लेकिन अभी तक किसी भी युवा ने अवैध रूप से विदेश भेजने वाले किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन


एजेंटों की सूची भी नहीं हुई तैयार
सरकार ने पुलिस को डंकी रूट (अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले रास्ते) से गए युवाओं के एजेंटों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कैथल जिले में कोई अधिकृत एजेंट न मिलने के कारण सूची नहीं बनाई जा सकी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय करेगा युवाओं के रिकॉर्ड की जांच
सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय जल्द ही डिपोर्ट किए गए युवाओं का रिकॉर्ड जांचेगा। इसमें यह देखा जाएगा कि विदेश जाने से पहले इनमें से कोई युवक आपराधिक गतिविधियों में शामिल था या नहीं। हालांकि, अभी तक प्रशासन को मंत्रालय की ओर से इस जांच को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मंत्रालय जांच के लिए गुप्तचर एजेंसी की मदद लेगा या फिर विशेष टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल के 11 युवा डिपोर्ट होने वालों में शामिल
कैथल जिले के 11 युवाओं और एक महिला का नाम अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों की सूची में शामिल है। इनमें से सात युवक भारत लौट चुके हैं, जबकि चार अन्य युवकों को 17 फरवरी तक डिपोर्ट किया जाना है।

मटौर गांव के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या का दावा
डिपोर्ट मामलों के बीच, कैथल के मटौर गांव के युवक मलकीत की अमेरिका में गोली लगने से मौत का दावा किया गया है। मलकीत के परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह आरोप लगाया है कि अमेरिका के बॉर्डर पर डोंकरों (मानव तस्करों) या वहां की पुलिस ने उसे गोली मार दी।


पुलिस का बयान
इस मामले में डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि डिपोर्ट होकर लौटे युवाओं में से किसी ने भी अब तक किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। यदि कोई शिकायत मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। विदेश मंत्रालय द्वारा किसी जांच टीम के आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed