{"_id":"6881405166323264c00e7121","slug":"police-made-tight-security-arrangements-for-cet-kaithal-news-c-18-1-knl1004-699366-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीईटी के लिए पुलिस ने किए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीईटी के लिए पुलिस ने किए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध
Thu, 24 Jul 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
एसपी आस्था मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर दोनों दिन के लिए करीब 600 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलेभर में 33 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पर्याप्त पुलिस बल, पीसीआर और राइडर टीमों को तैनात किया गया है। सभी को लगातार गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
सख्ती के निर्देश, परीक्षार्थियों से होगा अच्छा व्यवहार ः पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी ने सभी थाना प्रभारियों व पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए, लेकिन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में कोई ढील न बरती जाए। परीक्षा पूरी तरह नकल रहित और व्यवस्थित हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।परीक्षा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
163 धारा लागू, बाहरी हस्तक्षेप पर रोक
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा शनिवार और रविवार को सुबह व शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी। जिलाधीश कैथल द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, ताकि परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप को पूरी तरह रोका जा सके।