फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police made strict security arrangements on CET

Kaithal News: सीईटी पर पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंध

Sun, 22 Oct 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police made strict security arrangements on CET
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीईटी की परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए केंद्रों पर पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए। 600 से अधिक पुरुष व महिला कर्मचारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत केंद्रों पर तैनात किया गया। प्रत्येक केंद्र पर करीब 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिनमें से चार महिला कर्मचारी व अन्य पुरुष कर्मचारी शामिल किए गए। इसके अलावा केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा को लेकर पुलिस की गाडिय़ां लगातार गश्त करती रही। केंद्रों के आसपास किसी भी व्यक्ति को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी गई।

जिले में बने 51 परीक्षा केंद्रों पर संबंधित थाना के एसएचओ और डीएसपी ने भी दौरा किया और स्थिति पर नजर रखी। जो केंद्र शहर में बनाए गए थे, उनमें से कई स्थानों पर एसपी उपासना ने दौरा कर व्यवस्था जांची। उन्होंने मौके पर कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा प्रबंधों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सरकार की ओर से परीक्षार्थियों के लिए जो नियम निर्धारित किए गए हैं, उनका सख्ती से पालन हो।
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार व एसपी उपसना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वॉयज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरु तेग बहादुर स्कूल व ओएसडीएवी आदि स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में दिया गया प्रवेश

केंद्रों में पूर्ण जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। महिलाओं व पुरुष परीक्षार्थियों की जांच के लिए केंद्रों के प्रवेश द्वार पर ही कैबिन बनाए हुए थे। अनुक्रमांक और जरूरी दस्तावेजों के अलावा किसी भी प्रकार का अन्य सामान केंद्रों में ले जाने पर पाबंदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed