फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police destroyed drugs worth crores of rupees

पुलिस ने नष्ट किए करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police destroyed drugs worth crores of rupees
23-कैथल। पुलिस द्वारा पकेड़े गए नशीले पदार्थों की खेप को देखते हुए चेयरमैन सत्येंद्र गुप्ता पुलिस - फोटो : Kaithal
कैथल। पुलिस ने शुक्रवार को करोड़ों के नशीले पदार्थों को करनाल के गांव बजीदा जट्टान की एक भट्ठी में डालकर नष्ट कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से नारकोटिक्स डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र गुप्ता भी मौजूद थे। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि कैथल के चार मामलों में बरामद करीब पांच हजार किलो ग्राम चूरापोस्त नष्ट किया है।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक करनाल ने संदेश दिया कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर समाज व देश निर्माण में लगना होगा। नशा ब्रिकी संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें तथा इस प्रकार के अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सहयोग करें। ताकि नशा तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करी व तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशा की जानकारी 9050891508 नंबर पर दे सकते हैं। स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। एसपी ने सख्त लहजे में कहा किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसपी करनाल गंगाराम पूनिया, एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन व डीएसपी कुलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed