फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police caught the accused with 840 grams of Ganja flower leaves

Kaithal News: पुलिस ने 840 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित आरोपी को पकड़ा

Tue, 05 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police caught the accused with 840 grams of Ganja flower leaves
कैथल। थाना सदर पुलिस ने 840 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सदर पुलिस टीम एएसआई सलिंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार सांयकालीन गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि गांव पाडला निवासी मोनू गांजा फूल पत्ती बेचने का कार्य करता है और फिलहाल गांव पाडला स्थित सोसाइटी के खाली प्लॉट में किसी को नशीला पदार्थ देने के इरादे से मौजूद है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी और आरोपी मोनू को मौके से पकड़ लिया। बाद में एईटीओ कैथल कंचन पांडे की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से 840 ग्राम गांजा फूल पत्ती से भरा पॉलीथिन बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरदीप सिंह ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed