फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police caught the accused of opium smuggling from Jharkhand

अफीम तस्करी के आरोपी को झारखंड से पकड़ लाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police caught the accused of opium smuggling from Jharkhand
पुलिस ने साढ़े तीन किलो अफीम तस्करी मामले में झारखंड में दबिश देते हुए अफीम सप्लायर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए। जबकि रैकेट के 2 अन्य सदस्य पहले ही न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि पुलिस ने अफीम सप्लायर अजय राम निवासी गांव जौहरी झारखंड के कब्जे से 2.5 किलो अफीम बरामद होने उपरांत आरोपी का न्यायालय से 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस ने 29 मई को चीका क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी अजय के अतिरिक्त गाड़ी में बैठे उसके साथियों हरबंस सिंह निवासी सापरहेड़ी जिला पटियाला व रमजीत सिंह निवासी ढाकरहाबा जिला पटियाला के कब्जे से भी 500-500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। आरोपी हरबंस व रमजीत सिंह 30 मई को पहले ही न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके है। जबकि आरोपी अजय से पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ में झारखंड के जिला छतरा गांव शेरपुर में दबिश देकर इसी गांव निवासी आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई, जबकि आरोपी शेष नकदी खर्च कर चुका था। आरोपी का झारखंड न्यायालय से राहदारी रिमांड हासिल करके चीका लाया गया, जिससे व्यापक पूछताछ के बाद आरोपी अजय व मुकेश को अदालत में पेश कर दिया गया। यहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed