{"_id":"67d1dda67e449cc9a70fca51","slug":"police-caught-22-cattle-from-a-truck-kaithal-news-c-18-1-knl1004-601174-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने ट्रक से पकड़े 22 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने ट्रक से पकड़े 22 गोवंश
Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैथल, कलायत। जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे पर गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। बचाव टीम का आरोप है कि जब गोरक्षा दल ने इसे रोकने का प्रयास किया तो गोवंश तस्करी में शामिल टाटा वाहन चालक व परिचालक ने बचाव दल पर न केवल वाहन चढ़ाने का प्रयास किया बल्कि जख्मी कर डाला। इस संबंध में गांव खरक पांडवा निवासी राजू की शिकायत पर चालक व परिचालक के खिलाफ पशु क्रूरता सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रबंधक जय भगवान सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल में वाहन मेंं 22 गाय भरी गई थी जबकि तीन गाय मृत पाई गई। बचाव के दौरान पाली नाम व्यक्ति भी जख्मी हुआ। पुलिस कार्रवाई से पहले वाहन का चालक भाग खड़ा हुआ। परिचालक वाहन सहित मौके पर धरा गया। गो रक्षा दल कैथल को सूचना मिली थी गोवंश से भरा ट्रक जम्मू कटरा हाईवे से जाएगा। सूचना सही मान टीम ने इस मिशन को गऊ बचाओ नाम दिया। इसके तहत हाईवे पर गाड़ी की तलाश शुरू की गई थी।
इस दौरान सुबह चारबजे के आसपास सामने से ट्रक आता दिखाई दिया। गो रक्षा दल का सदस्य पाली घायल हो गया उसके पांव पर गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक में गोवंशों को ठूस-ठूस कर भरा गया था। गो रक्षा दल कैथल अध्यक्ष बलकार सिंंह, पवन मान, कबीर, डाॅ. पवन, अनिल, सनोज, राकेश, अनिल कलायत व टीम के अन्य सदस्यों ने इस मामले में पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की है।