फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested two accused of conspiracy of firing

Kaithal News: फायरिंग की साजिश के दो आरोपी पुलिस ने दबोचे

Tue, 30 May 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused of conspiracy of firing
कैथल। गुहणा गांव में जागरण के दौरान हुए झगड़े में रंजिशन की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव गुहणा के साहिल व सुखविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साहिल से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।
विज्ञापन


गुहणा निवासी सुमित की शिकायत अनुसार पांच अप्रैल को रात के समय उनके गांव में काली माता मंदिर में जागरण था। उसी रात उनके गांव का मंदीप उर्फ फौजी भी जागरण में आया था। आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत था। शिकायत के अनुसार मंदीप वहां से सुमित के घर में घुसने लगा। सुमित के भाई मनीष ने मंदीप को रोका। इस पर मंदीप ने मनीष को चोटें मारीं।
विज्ञापन


उसी रंजिश को रखते हुए आठ अप्रैल को मंदीप का सुमित के पास फोन आया कि अगर तेरे में दम है तो बाबा निहाल गिरी मंदिर में आ। जब सुमित व उसके अन्य साथी मंदिर में पहुंचे तो वहां पहले से योजना बनाकर पिस्टल लेकर खड़े मंदीप व उसके साथी ने उन सभी पर से पिस्टल से फायर किए। सुमित व उसके साथियों ने दीवार के पीछे छुपकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंदीप व उसका साथी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस बारे में विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में मुख्यारोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी साहिल व सुखविंद्र उनके षड्यंत्र में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed