{"_id":"686ebb3e7db0fbe7cc0e9946","slug":"police-arrested-three-liquor-smugglers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-688268-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने तीन शराब तस्करों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने तीन शराब तस्करों को पकड़ा
Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 62 बोतल देसी और 11 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना तितरम पुलिस की ईआरवी टीम एसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में देवबन कैंची के पास गश्त पर थी। सूचना पर नाकाबंदी कर कसान निवासी सुनील कुमार को बाइक सहित रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी को थाना तितरम से पहुंचे एचसी कपिल ने गिरफ्तार किया।
दूसरे मामले में थाना सीवन क्षेत्र में ईआरवी टीम एसआई आजाद सिंह को झगड़े की सूचना पर उमेदपुर निवासी फतेह सिंह के घर भेजा गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे से 11 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। मौके पर पहुंचे एएसआई राजेश कुमार ने उसे काबू किया। तीसरे मामले में थाना सीवन पुलिस की टीम एएसआई राजेश व एचसी बलजीत सिंह ने सूचना पर पक्की पिसौल की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोका। आर.के. पुरम, जिला करनाल निवासी अश्वनी के कब्जे से 48 बोतल देसी शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।