फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pm crop insurance, protest, farmers, burnt putla, kaithal

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
pm crop insurance, protest, farmers, burnt putla, kaithal
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध और आगजनी से जली फसलों के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। सबसे पहले किसान जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे। जहां उन्होंने विरोध स्वरूप भाजपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिह चढ़ूनी ने की। प्रदर्शन के दौरान कई किसान नेता मौजूद रहे। किसानों ने पुतला फूंकने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है। जिसके तहत किसानों के खातों से रुपये उड़ाकर उन्हें लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आगजनी से नष्ट हुई फसलों का किसानों को 12 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। लेकिन यह मुआवजा राशि किसानों के लिए काफी कम है। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ में 12 मई को किसानों की मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करेंगे। इस मौके पर सुरेश कोथ, शमशेर दहिया, कर्म सिह मथाना, युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, जसबीर रामथली, प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस, संजू, कृष्ण, सत्यवान नरवल, होशियार प्यौदा, पिरथी कौल, सुल्तान प्यौदा, सतबीर प्यौदा, रामनिवास, फकीर चंद, रामदिया, बीरबल, सोनू, शमशेर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed