फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players will show their strength in sports competitions

Kaithal News: खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Fri, 23 Aug 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in sports competitions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम में शुक्रवार सुबह 10 बजे से तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसमें लगभग पांच हजार महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 30 विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। खेल विभाग के एईओ रमेश चहल ने बताया कि खेल आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी करेंगी।

पहले दिन शुक्रवार को केवल लड़कियों के अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के सभी मुकाबले होंगे। अगले दिन 24 अगस्त को लड़कों के अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के सभी मुकाबले होंगे। 25 अगस्त को दोनों के एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


वहीं 27 अगस्त को भी हॉकी के मुकाबले हाबड़ी स्टेडियम में होंगे। रमेश चहल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी की ली गई हैं। इसके लिए ट्रैक्टर से सभी मैदान ठीक करवा दिए गए हैं व प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए पानी व मूलभूत सुविधाएं भी मैदानों मेंं करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी खेल प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से बीईओ नरेश कुमार की मौजूदगी में होंगी। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्याालय शेरगढ़ की प्रिंसिपल को खेल सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा, मुख्याध्यपक विजय कुमार फ्रांसवाला, एएईओ नरमैल सिंह, अशोक शर्मा पीजीटी, कुलदीप शर्मा व स्काउट संगठन के इंचार्ज अरुण शर्मा सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे।


इस दौरान फुटबाल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉक्सिंग, खो-खो, बास्केट बॉल, हैंडबॉल, योग, हॉकी, जिम्नास्टिक, तैराकी, जूडो, कुश्ती, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, सॉफ्ट बॉल, बेसबॉल, कराटे, साइकिलिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, तलवारबाजी, वेटलिफ्टिंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
आज और कल होंगे ये मुकाबले
n
23 को लड़कियों, 24 को लड़कों के फुटबाल, क्रिकेट के मुकाबले पुलिस लाइन मैदान में।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के आरकेएसडी स्कूल मैदान में वालीवाल, शूटिंग व तैराकी के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 अगस्त को लड़कों के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय शेरगढ़ में कबड्डी व हैंडबाल के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में खो-खो, साइकिलिंग व ताइक्वांडो के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के सेक्टर 20 में स्केटिंग के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में बॉस्केट, बॉक्सिंग, नेटबॉल व बैडमिंटन के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के जाट स्कूल में योग व शतरंज के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के चौ. छोटू इंडोर स्टेडियम में कुश्ती व तलवारबाजी के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के डीएवी कॉलेज चीका में तीरंदाजी के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के ओडीएवी स्कूल में टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के पूंडरी के इंडोर ऑउट डोर स्टेडियम में कराटे के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के गुलमोहर सिटी मैदान में लॉन टेनिस के मुकाबले होंगे।

n
23 को लड़कियों व 24 को लड़कों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्यौदा मैदान में बेसबॉल व सॉफटबॉल के मुकाबले होंगे।

n लड़कों 25 अगस्त को लड़कियों व लड़कों के सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में एथेलटिक्स के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed