फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players of Shiksha Bharti School hoisted the flag in sports

Kaithal News: खेलकूद में शिक्षा भारती स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Fri, 25 Aug 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Players of Shiksha Bharti School hoisted the flag in sports
कलायत। शिक्षा विभाग की खंड स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को शिक्षा भारती स्कूल के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना पहचम लहराया। स्कूल संचालक जितेंद्र बिढैण ने बताया कि उनके स्कूल के छात्र हर्ष ने कुश्ती में 74 किलो भार में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सौम्या ने अंडर-14 आयुवर्ग में 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम, दीपांशु अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर में तृतीय, अरमान अंडर-17 आयु वर्ग डिस्कस थ्रो में प्रथम, विद्यालय की फुटबॉल की टीम अंडर-17 आयु वर्ग में प्रथम, खो-खो की टीम अंडर -17 आयु वर्ग में प्रथम, बैडमिंटन की टीम अंडर-17 आयु वर्ग में प्रथम, बैडमिंटन की टीम अंडर-14 आयु वर्ग में द्वितीय, हैंडबॉल की टीम अंडर-14 व 17 आयु वर्ग में विजेता बनी।
विज्ञापन


इसी प्रकार लड़कियों में कशिश, देवांशी, भावना अंडर-19 योगा में प्रथम, शतरंज में अंडर-17 आयुवर्ग में रूहानी प्रथम, व अंडर-14 में पायल द्वितीय, लड़कियों की अंडर-14 कबड्डी टीम द्वितीय व साक्षी अंडर-14 में 100 मीटर में द्वितीय रही। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुरेश शर्मा, खेल विभाग के मुखिया राज धारीवाल, हरदीप पीटीआई, अमरदीप, सुखबीर सजुमा, गुरुदेव गुहना, बलबीर शिमला व कप्तान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एमडीएन स्कूल के निदेशक डॉ. विजय कांसल ने बताया कि उनके 82 खिलाड़ी अब जिला स्तरीय खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्कूल की शतरंज टीम ने अंडर-14 और अंडर-19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

खो-खो अंडर-19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान, क्रिकेट अंडर-17 प्रथम, बैडमिंटन अंडर-14 में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ साथ कुश्ती अंडर-17, छात्राओं की चैस अंडर-17 व अंडर-19 की टीम, खो-खो अंडर-19, बैडमिंटन अंडर-14, कुश्ती अंडर-14 , 17 व 19 व योग अंडर-19 में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय खेलों में अपना स्थान पक्का किया।








इनमें कुछ अन्य विद्यार्थी जिला स्तरीय खेलों के लिए चयनित किए गए जिनमें कृष्णा, खुशी, स्वाति, योगा में कशिश, क्रिकेट के कुशल, मनन, अरमान, तेजस, सुखदेव, सुमित ढुल, आशीष, मनदीप शामिल हैं। सभी विजेता खिलाडिय़ों का स्कूल में पहुंचने पर प्रबंधक समिति ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed