फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   players of district become graduation certificates, will get jobs

Kaithal News: जिले के 30 खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बने, नौकरी में मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
players of district become graduation certificates, will get jobs
कैथल। जिले के 30 खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। खेल विभाग की ओर से जिले के कुल 30 खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र तैयार किए गए है, इनमें अधिकतर खिलाड़ियों को सी और डी ग्रेड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन ग्रेडेशन प्रमाणपत्रों के आधार पर खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में निर्धारित नियमों के तहत विशेष छूट और लाभ दिए जाते है। इन प्रमाणपत्रों के बनाने के बाद जिले के जिन खिलाड़ियों ने राज्य और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है उनके दस्तावेजों की जांच के बाद ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाए गए है।
विज्ञापन

सी और डी ग्रेड के प्रमाणपत्र स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाते है, जबकि ए और बी ग्रेड के प्रमाणपत्र पंचकूला स्थित खेल विभाग के मुख्यालय से जारी किए जाते है। फिलहाल कैथल जिले से ए और बी ग्रेड के प्रमाणपत्रों के लिए खिलाड़ियों की फाइलें पंचकूला मुख्यालय भेजी गई है। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेडेशन प्रमाणपत्र खिलाड़ियों के कॅरिअर के लिए काफी अहम होते है, इसके माध्यम से खिलाड़ियों को चौथी क्लास, ग्रप खेल विभाग सहित अन्य सरकारी भर्तियों में आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मिलता है। कई खिलाड़ी इन प्रमाणपत्रों के आधार पर पहले ही सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके है। खिलाड़ियों का कहना है कि ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनने से उनके भविष्य को लेकर उम्मीद बढ़ी है। लंबे समय से प्रमाणपत्र का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को अब राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed