{"_id":"6761d1fa1397ee9c8706eee6","slug":"players-and-coaches-said-stay-away-from-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-541931-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खिलाड़ी और कोच बोले- नशे से बनाएं दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खिलाड़ी और कोच बोले- नशे से बनाएं दूरी
Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
कैथल। अमर उजाला का अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध जन-जन का अभियान बनने लगा है। कैथल के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों व कोच ने आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में इस अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि नशा घर की बर्बादी की राह दिखाता है। ऐसे में प्रत्येक युवा को इससे दूर रहकर अपना भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए। इस दौरान आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम के सभी खिलाड़ियों ने खुद नशे से दूर रहते हुए युवाओं के साथ जागरूक करने की शपथ ली और नशा मुक्ति के इस महाअभियान की सराहना की है। संवाद
नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता अवश्य आनी चाहिए। अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है। इस अभियान को लेकर आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम परिसर में सभी खिलाड़ियों को नशा न करने व युवाओं को नशे से दूर करने की शपथ भी दिलाई। नशा करना सेहत के लिए हानिकारक है। अगर कोई नशा करता है तो उसे अपने साथ समाज के लिए नुकसानदायक माना जाता है। खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया है। उनकी समय समय पर जांच भी करवाई जाती है। खिलाड़ी और नशा का दूर-दूर तक वास्ता नहीं है। वे युवाओं से अपील करते हैं की वे ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लें, ओर खेल से ही युवा बुरी संगत व नशे से दूर होगा। -गुरमीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय कोच
विज्ञापन
मैं देश के युवाओं से अपील करता हूं कि वे नशे की लत में ना पड़े। नशा एक महामारी की तरह है। इससे बचकर कर रहें। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में अपना समय लगाएं। इसके साथ अपने घर के काम करें। सभी वर्गों के लोगों को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए, विशेषकर खिलाड़ियों को। युवा पीढ़ी ही समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
-बूटा सिंह, हरियाणा पुलिस कर्मी
युवाओं से अपील है कि वे अपने खाली समय में खेलों में ज्यादा से ज्यादा समय लगाएं ताकि उनका शारीरिक व मानसिक संतुलन बेहतर रहे। खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीतकर वे अपने देश-प्रदेश के साथ माता पिता का नाम रोशन कर सकते हैं। -विक्रम ढुल, कोच
युवा जान लें कि नशे के चक्र में फंसना खतरनाक हो सकता है। इससे हमेशा दूरी ही बनाकर रखें। गलत संगत में पड़कर अपनी जिंदगी बरबाद न करें। खेलों में ज्यादा समय बिताएं व अपना जीवन सफल करें। -योगेश ढांडा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज
युवाओं से अपील है वे नशे से दूर रह कर खेलों में समय लगाएं। ऐसे करेंगे तो स्वस्थ रहने के साथ परिवार को भी बचा सकेंगे। खेलों में जीवन सफल होगा। नशे का चक्रव्यूूह बहुत खतरनाक है। इसमें फंसना नहीं चाहिए। -चिराग राष्ट्रीय खिलाड़ी
नशा शरीर का नाश कर देता है। यह बहुत ही गंदी बीमारी है। इससे दूरी बना कर रखें। नशे के के केवल दुष्प्रभाव हैं। मैं युवाओं से अपील करती हूं कि वे खेलों रुचि रखें और अपना जीवन सफल बनाएं। -निकेता, मुक्केबाज खिलाड़ी
युवाओं से अपील है कि वे किसी तरह का कोई नशा न करें। यह अच्छी चीज नहीं है। नशा करने वाला अपनी जिंदगी व परिवार को खत्म कर रहा है। इसलिए नशे से दूर रहें ओर खेलों आगे आएं। -मुस्कान, राष्ट्रीय खिलाड़ी