फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Play forgotten games while practicing yoga

Kaithal News: योगाभ्यास करने के साथ खेले भूले-बिसरे खेल

Wed, 05 Jun 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Play forgotten games while practicing yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की और से लगाए गए तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का डीएवी कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर बच्चोंं को योगाभ्यास कराने के साथ भूले-बिसरे खेलों को खिलवाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता, महिला संयोजिका डॉ. सरिता भठला, अमित महाजन, जसदीप कौर, प्रेम पूनिया, आरती महाजन और कोच सतनाम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


शिविर में डॉ. विनोद गुप्ता ने बच्चों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान आसन करवाया। शाखा के सदस्य प्रेम पूनिया ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप जागरूकता पूर्वक जीवन जीने का संदेश दिया। जसदीप कौर ने बच्चों को पर्यावरण में आ रहे बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग के कारणों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज विलेचा ने मनोरंजक तरीके से बच्चों को चरित्र निर्माण के महत्व को समझाया। कोच सतनाम सिंह ने कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से परिश्रम करें। डॉ. मनोज गांधी ने बच्चों को जल संरक्षण की कुछ तरकीबे बताई और जल के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में सभी ने बच्चों के साथ हनुमान चालीसा पढ़ी।

आज के बाल संस्कार दिवस का मुख्य आकर्षण हरियाणा, पंजाब के पारंपरिक एवं मनोरंजक खेल गिल्ली डंडा, को कलाची लंगड़ी, कबड्डी, रस्सी कूदना, टायर चलाना, कीकली कलीर दी, तीर कमान के खेल खिलाए।


शाखा अध्यक्ष डॉ़ विनोद गुप्ता ने भारत विकास परिषद का परिचय, संस्था की लोक कल्याण की गतिविधियों और बाल संस्कार शिविर लगाने के पीछे का उद्देश्य बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed