{"_id":"66e35955d7d24ff4000ffb95","slug":"plaintiffs-returned-empty-handed-due-to-lawyers-strike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-474099-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वकीलों की हड़ताल से बैरंग लौटे वादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वकीलों की हड़ताल से बैरंग लौटे वादी
Fri, 13 Sep 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जींद की डीएसपी के खिलाफ पिछले चार दिन से हड़ताल पर चल रहे वकीलों ने वीरवार को भी यहां कामकाज ठप रखा। इस दौरान वकीलोंं ने कोई काम नहीं किया और ना ही अदालतों में गए। ऐसे में वादी को बैरंग लौटना पड़ा। 13 को भी हड़ताल का एलान किया है।
पिछले चार दिन से अदालतों का काम काफी प्रभावित हो रहा है। इस बीच यह फैसला लिया गया है कि वकील केवल पॉक्सो एक्ट में पीडि़त की तरफ से कोर्ट में पेश हो सकेंगे। इस हड़ताल के कारण बाहर से आए मुवक्किलों को खासी परेशानी हो रही है। मुवक्किल अपने केसों की जानकारी लेने के लिए यहां वहां अदालतों में भटकते रहे। जिला बार एसोसिएशन द्वारा नियुक्त किए गए प्रॉक्सी काउंसिल ने वीरवार के केसों में तारीख ली।
जिला बार एसोसिएशन कैथल के प्रधान बलजिंद्र सिंह मलिक ने कहा कि कैथल के वकील हर प्रकार से जींद के वकीलों के साथ हैं। मलिक ने कहा कि जब तक डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक कैथल के वकील हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों की मांग है कि पुलिस के उच्च अधिकारी या प्रदेश सरकार डीएसपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे, नहीं तो हड़ताल चलती रहेगी।
विज्ञापन
मलिक ने बताया कि डीएसपी गीतिका जाखड़ ने जिला बार एसोसिएशन जींद के प्रधान राकेश मलिक व कुछ अन्य वकीलों के साथ बदसलूकी की थी जिससे राज्य भर के वकील गुस्से मेंं हैं। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को भी वकील हड़ताल पर रहेंगे।