फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pipe lines will be laid for drinking water supply and drainage

Kaithal News: पेयजल आपूर्ति, निकासी के लिए बिछाएंगे पाइप लाइनें

Sat, 30 Sep 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pipe lines will be laid for drinking water supply and drainage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाग्राम योजना में शामिल होने के बाद अब जिले के गांव फरल और ढांड में भी जल्द योजना के तहत कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके तहत दोनों गांवों में पेयजल आपूर्ति और निकासी के लिए नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। विभाग की ओर से इन दोनों जगहों पर योजना के तहत करीब 46 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का एस्टीमेट तैयार किया गया है। हालांकि गांव फरल के लिए बनाए गए करीब 24 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को तो स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही ढांड में होने वाले कार्य को स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि सरकार के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य विभाग उन गांवों को महाग्राम योजना में शामिल करता है, जिनकी आबादी 10 हजार से अधिक है। ये दोनों गांव विभाग की ओर से निर्धारित की गई आबादी संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करते हैं, इसलिए विभाग ने इन्हें महाग्राम योजना में शामिल किया है। अगर वर्तमान स्थिति की बात करें तो ढांड में तो पेयजल और निकासी व्यवस्था फिर भी ठीक है, लेकिन गांव फरल में स्थिति ठीक नहीं है। निकासी न होने के कारण बरसात के दिनों में यहां पानी सडक़ों पर जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब इन गांवों में कार्य होने से ग्रामीणों को दिक्कतों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इससे पहले भी कई गांवों हैं योजना में शामिल ः जनसवास्थ्य विभाग इससे पहले भी गांव पाई, भागल, कौल, क्योडक़ व सीवन को महाग्राम योजना में शामिल कर चुका है। यहां पहले निकासी व्यवस्था खराब थी। योजना के तहत पेयजल और सीवरेज की लाइनें बिछने के बाद ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिली है। अब पहले की तरह सड़कों पर पानी जमा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिल्ला ने बताया कि उपरोक्त दोनों गांवों को महाग्राम योजना में शामिल करने के लिए एस्टीमेट बनाकर विभाग के मुख्यालय को भेजे गए हैं। फरल को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही ढांड के एस्टीमेट स्वीकृत होने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही दोनों जगहों पर कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed