{"_id":"6aeb70ab19d1708aee0947d3","slug":"piles-of-sacks-have-accumulated-in-the-markets-leading-to-traffic-jam-like-conditions-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157507-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडियों में लगे हैं कट्टों के ढेर, जाम जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडियों में लगे हैं कट्टों के ढेर, जाम जैसे हालात
विज्ञापन
नई मंडी में सड़क पर डाला गया धान। संवाद
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों बासमती धान की आवक चरम पर पहुंच चुकी है। मंडियों में चारों तरफ धान से भरे कट्टों के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं। इसके कारण मंडियों में जगह नहीं बची है। उठान की गति धीमी होने की वजह से मंडियों के भीतर और मुख्य द्वारों पर जाम जैसे हालात हैं। मंडियों से भीड़ के कारण धान की बोरियों को उठाने के लिए गाड़ियां समय पर नहीं निकल पा रही हैं। इससे आढ़ती, किसान और ट्रांसपोर्टर सभी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
इस सीजन में अब तक मंडियों में कुल 8.11 लाख मीट्रिक टन (एमटी) धान की आवक हो चुकी है। एजेंसियों की ओर से 7.62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद भी कर ली गई है। अब तक 6.79 लाख मीट्रिक टन धान का ही उठान हो पाया है। इसके कारण करीब 83 हजार मीट्रिक टन खरीदी गई फसल अभी भी मंडियों में खुले आसमान के नीचे कट्टों में बंद पड़ी है।
-- -- -
गाड़ियों को निकलने में लग रहे घंटों
बासमती धान की आवक अचानक बढ़ने से मंडियों के शेड और फड़ पूरी तरह भर चुके हैं। आढ़तियों का कहना है कि उठान के लिए आने वाले ट्रकों और कमर्शियल वाहनों को कट्टों के ढेरों के बीच से निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। एक गाड़ी को मंडी से बाहर निकलने में घंटों का समय लग रहा है। यदि आने वाले दिनों में मौसम खराब होता है, तो खुले में पड़ी इस फसल के खराब होने का बड़ा जोखिम खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
82 हजार से अधिक किसानों को 1630 करोड़ का भुगतान
सरकार की ओर से फसल के भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक जिले के 82,595 किसानों को उनकी फसल के 1,630 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है।
-- -- --
उठान की गति तेज : सचिव
मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि उठान की गति तेज है। काफी हद तक पीआर धान का उठान हो चुका है।