{"_id":"66f6c13362ed9ea9cf0c2ff3","slug":"piles-of-pr-paddy-in-the-markets-kaithal-news-c-18-1-knl1004-485599-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडियों में लगेे पीआर धान के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडियों में लगेे पीआर धान के ढेर
Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
ढांड। अनाज मंडी एसोसिएशन एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन ने वीरवार को सीजन को लेकर बैठक की। इसकी अध्यक्षता मंडी प्रधान नरेश सहारण ने की। इसमें तमाम मंडी आढ़तियों एवं राइस मिलर्स ने भाग लिया। बैठक में मंडी प्रधान ने कहा कि सरकार ने पहले 23 सितंबर को पीआर धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करनी थी, लेकिन अचानक खरीद को एक अक्तूबर से करने के निर्णय से मंडियों में पीआर धान के ढेर लग गए है। जिससे मंडियां धान से अट गई है।
प्रधान ने कहा कि मौसम में बदलाव के चलते मंडियों में आए हुए धान के खराब होने की चिंता आढ़तियों एवं किसानों को सता रही है। कहा कि एक अक्तूबर तक तो किसानों का धान सड़कों पर आ जाएगा। मंडी एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि पीआर धान की खरीद शुरू की जाए।
मंडी प्रधान ने राइस मिलर्स को को कहा कि सीजन के दौरान कोई भी मिलर किसान से धान की ट्राली सीधा राइस मिल में नही उतारेगा। मंडी के माध्यम से ही धान खरीद उपरांत राइस मिल में जाएगा । अगर कोई राइस मिलर ऐसा करेगा तो एसोसिएशन कड़ा विरोध करेगी।
विज्ञापन
राइस मिलर्स एसोसिएशन ढांड के प्रधान गुलाब सिंह ने मंडी आढ़तियों को आश्वासन दिया है कि धान के सीजन में राइस मिलर्स की ओर से आढ़तियों एवं किसानों को समस्या नही आने दी जाएगी। मंडी आढ़ती धान को मशीन से सफाई करने के बाद ही उसकी तुलाई करें। अगर आढ़तियों ने सफाई किए बगैर धान तुलाई की तो राइस मिलर एसोसिएशन उस पर कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगी। संवाद