फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Petrol Pump looted in kaithal

फायरिंग कर पेट्रोल पंप से 80 हजार लूटे

Tue, 10 Jun 2014 11:45 PM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 10 Jun 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Petrol Pump looted in kaithal
राजौंद। राजौंद से पूंडरी जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर 80 हजार की नकदी लूट ली तथा पूंडरी की ओर फरार करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने घटनास्थल का दौरा किया तथा स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार राजौंद-पूंडरी मार्ग पर स्थित जयभारत सेवा केंद्र नाम के पेट्रोल पंप पर मालिक ईश्म सिंह के भाई कृष्ण अपने कर्मचारी के साथ मौजूद थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों युवकों ने कपड़े से  मुंह ढका हुआ था। दोनों ने पेट्रोल पंप पर आते ही कमरे में घुसकर हवाई फायर कर दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें जो भी नकदी निकालने की की धमकी दी। पैसे न देने पर दोनों युवकों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। दोनों युवक उनके पास से 80 हजार रुपये की राशि लूटकर फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन युवक पूंडरी की ओर भागने में सफल रहे। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना राजौंद प्रभारी योगेश कटारिया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके साथ आसपास से भी लोग एकत्रित हो गए। कृष्ण कुमार ने पूरी वारदात की जानकारी दी। वहीें सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आशीष चौधरी एवं एसपी कुलदीप सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग के बाद चले कारतूस की भी जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

जांच शुरू कर दी है
एसएचओ योगेश कटारिया ने कहा कि पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि लुटेरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लुटेरे गिरफ्तार किए जाएंगे
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने पेट्रोल पंप संचालक एवं कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed