फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Petrol Pump Asso. Demanded extortion of one crore from the head of

Kaithal News: पेट्रोल पंप एसो. के प्रधान से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Mon, 13 Jan 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Petrol Pump Asso. Demanded extortion of one crore from the head of
कैथल। पेट्रोल पंप एसोसिएशन कैथल के प्रधान शीशपाल दाऊ से फोन के माध्यम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में एसोसिएशन प्रधान ने एसपी कैथल और सिविल लाइन थाना के एसएचओ को एक लिखित में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान ने पुलिस को दी शिकायत में प्रधान ने बताया कि 11 जनवरी को रात करीब साढ़े सात बजे उसे एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उसने बताया कि इससे पहले भी उसे जून 2024 में फोन कॉल के माध्यम से धमकी मिली थी। दाऊ ने बताया कि इस फोन कॉल की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। प्रधान ने शिकायत में कहा कि इस फोन कॉल की धमकी के बाद उसे व उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। इसलिए प्रार्थना है कि इस मामले में संज्ञान लेकर धमकी देकर रुपये मांगने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर गए थे। परंतु मौके पर अभी तक फिरौती को लेकर कोई बातचीत सामने नहीं आई। फिर इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed