{"_id":"65172bb2b566aebca600dd57","slug":"people-upset-due-to-poor-sanitation-system-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-230749-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में बिगड़ी सफाई व्यवस्था से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में बिगड़ी सफाई व्यवस्था से लोग परेशान
Sat, 30 Sep 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत नगर पालिका क्षेत्र में में डोर-टू-डोर सफाई कार्य की बिगड़ी व्यवस्था का मुद्दा अब रंग पकड़ गया है। लघु सचिवालय के पास लंबे समय से डंपिंग यार्ड में डाले गए कचरे का समुचित रूप से उठान न होने के कारण शहर वासियों व आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों में भारी रोष है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। इसमें चौपट सफाई व बीमारियों के बढ़ते प्रसार पर व्यापक चर्चा हुई। उपरांत युवा समाज सेवी अंकुर निर्मल, जसविंद्र राणा, कुलविंद्र सिंह व राजा राम ने एसडीएम देवेंद्र शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यालय अधीक्षक सावित्री देवी के माध्यम से एसडीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने फॉगिंग के साथ-साथ सफाई की मांग की। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियां तेजी से सिर उठा रही हैं। कई परिवार तो ऐसे हैं जिनमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बीमारी की चपेट में है। ऐसे में बीमारों की देखभाल करना मुश्किल हो गया है। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकार अविलंब इस दिशा में कार्यवाही करते हुए व्यवस्था को सुदृढ़ करे।
एक अक्तूबर को श्रम दान से चलेगा सफाई अभियान
नगर पालिका प्रशासन पहली अक्तूबर को श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। कलायत नगरपालिका स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी सुरेश चहल ने बताया कि हर गली, मोहल्ले व विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता की सेवा का संदेश दिया जाएगा। अभियान के लिए नगर पालिका ने व्यापक स्तर पर तैयारी की हैं।