{"_id":"643eb65a6a8499289e060e67","slug":"people-surrounded-the-punjab-police-who-came-to-arrest-the-youth-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: युवक को पकड़ने आई पंजाब पुलिस का घेराव, जांच में शामिल होने का नोटिस देकर छुड़ाया पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: युवक को पकड़ने आई पंजाब पुलिस का घेराव, जांच में शामिल होने का नोटिस देकर छुड़ाया पीछा
Tue, 18 Apr 2023 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:55 PM IST
सार
पटियाला में दर्ज एक मुकद्दमे में आरोपियों को पकडऩे के लिए आए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को लोगों ने उस समय घेर लिया। पुलिस और लोगों के बीच तीन घंटे बातचीत हुई।
विज्ञापन
police Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल के चीका में जमीन खरीद फरोख्त मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने आई पंजाब पुलिस टीम को लोगों ने घेर लिया। लोग पुलिस टीम को पकड़कर चीका पुलिस थाने में ले गए। पुलिस और लोगों के बीच तीन घंटे हुई बातचीत के बाद पंजाब पुलिस 10 दिन में जांच में शामिल होने का नोटिस देकर लौट गई। चीका थाना प्रभारी पहले उन्हें सूचना होने की बात से इंकार करते रहे, बाद में कहा कि उनके पास एक दिन पहले इस संबंध में फोन आया था।
विज्ञापन
पटियाला में दर्ज एक मुकद्दमे में आरोपियों को पकडऩे के लिए आए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को लोगों ने उस समय घेर लिया। जब वे युवक को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे। चीका के वार्ड-12 के निवासी रोशनी देवी, इकविंद्र कौर, शिलावंती और अमनदीप सिंह के नाम पटियाला के गांव शादीपुर में 25 एकड़ जमीन थी, जिसे उन्होंने साल 2021 में जसबीर कौर पत्नी जोगिंद्र सिंह गांव रावर और राज कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह गांव पिपलवाली करनाल को चार करोड़ 55 लाख रुपये में बेचा था और 55 लाख रुपये बयाना लिया था।
विज्ञापन
चीका निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि वह अपने परिजनों सहित जमीन की रजिस्ट्री कराने अलग-अलग तारीखों में तीन बार पटियाला तहसील में गया, लेकिन खरीददार पक्ष से कोई नहीं आया। नोटिस देने के बाद भी जब जमीन के खरीददार रजिस्ट्री करवाने नहीं आए तो अमरीक सिंह पक्ष ने अपनी जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी, जिसके बाद राजबीर कौर व राज कौर पक्ष ने नौ अप्रैल 2023 को पटियाला में अमरीक सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में एएसआई सुखविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह और महिला हैड कांस्टेबल अमरजीत कौर एक निजी गाड़ी से चीका आए और अमरीक सिंह के घर के बाहर मंडराते रहे।
विज्ञापन
अमरीक सिंह जैसी ही ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाहर निकला तो पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। अमरीक सिंह ने शोर मचा दिया, जिसके बाद वहां पर लोग जमा हो गए और पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया और उन्हें चीका थाना ले आए। इस मामले में चीका थाना में लंबे समय तक पंचायत चली, पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने अमरीक सिंह और अन्य चार के नाम 10 दिन का नोटिस देकर पटियाला थाना में हाजिर होने को कहा।
इस संबंध में चीका थाना प्रभारी शिव कुमार पहले तो मामले में अनभिज्ञता जताते रहे, लेकिन बाद में कहा कि एक दिन पहले उनके पास फोन आया था। उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा 41/1 के तहत एक प्रदेश की पुलिस दूसरे प्रदेश की पुलिस को बिना सूचना दिए आरोपियों को नोटिस दे सकती है। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं हुई।