फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People protest over wine shop

शराब का ठेके के विरोध में करनाल रोड जाम

Fri, 11 Apr 2014 11:28 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 11 Apr 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
People protest over wine shop
हनुमान वाटिका के पास शराब का ठेका खोलने का लोगों ने विरोध जताया है। इसी से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार शाम को फ्रैंड्स कॉलोनी के पास कैथल-करनाल रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसएचओ सिविल लाइन के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। जाम लगाने वाले सुनील और रामनिवास ने बताया कि यहां हनुमान वाटिका जैसे धार्मिक स्थल होने के बावजूद शुक्रवार सुबह शराब का ठेका खोल दिया गया।
विज्ञापन


कालोनी में हनुमान वाटिका एक बड़ा धार्मिक स्थल है और सरकार ने धार्मिक स्थल से 150 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका खोलने की अनुमति है, लेकिन यह ठेका हनुमान वाटिका के गेट के बिल्कुल सामने है। कॉलोनी वासी मीनू, ऊषा, संतरो, अमर कौर विद्या व कविता का कहना था कि पहले भी करनाल रोड चौक पर ठेका है। जिसके कारण ठेके पर शराब पीने वालों लोग कालोनी की गलियों में घूमते रहते हैं और अक्सर कालोनी की महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वहां से ठेका हटने के बाद अब गली नंबर तीन के बगल में शराब का नया ठेका खोल दिया गया। जिससे यहां दुष्प्रभाव पड़ेेगा। ठेका खोलने को लेकर कालोनी वाली एकत्रित होकर कैथल-करनाल रोड पर आ डटे।

करीब एक घंटे तक लोगों ने जाम लगाकर नारेबाजी की। जाम के कारण बस अड्डे से आने एवं जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसएचओ अग्रेंज सिंह ने लोगों को समझाते हुए इस बारे में लिखित में शिकायत देने को कहा। जिस पर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम खोल दिया।


दूसरी ओर शराब के ठेकेदार बलबीर सिंह का कहना है कि ठेके को खोलने के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई है। उनके पास सरकार द्वारा जारी किया गया लाइसेंस है। उसने आरोप लगाया कि यह विरोध केवल दूसरे ठेकेदारों की शह पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed