फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   people, protest, murder, road jam, kaithal

हत्यारोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो गांव से पलायन करेंगे समाज के लोग

Sun, 12 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 12 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
people, protest, murder, road jam, kaithal
शहीद ऊधम सिंह चौक पर एकत्रित हुए गांव वासी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चीका निवासी सिकंदर की हत्या के दस दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर वाल्मीकि समाज ने रविवार को चीका चौक पर एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह ही भारी संख्या में लोग शहीद ऊधम सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोग पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे कश्मीरा वाल्मीकि ने कहा कि आरोपी रोज फेसबुक पर सेल्फियां डाल रहे हैं और व्हाट्सएप पर एक्टिव हैं। वहीं  पुलिस कह रही है कि उसने बहुत तलाश कर लिए लेकिन कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा। उन्होंने 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि या तो पुलिस 10 दिन के भीतर सारे आरोपी पकड़े वरना चीका का वाल्मीकि समाज शहर से सामूहिक पलायन कर जाएगा। उन्होंने कहा कि ठीक दस दिन बाद लोग अपने घरों को ताले लगाएंगे व चाभियां पुलिस थाने में दे जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं आदि धर्म समाज पंजाब के उपाध्यक्ष मोहन लाल काला ने पुलिस को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह वाल्मीकि समाज को कमजोर ना समझे। जरूरत पड़ी तो पंजाब व हरियाणा का समस्त वाल्मीकि समाज आंदोलन के लिए चीका में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चीका की बाबा बस्ती निवासी सिकंदर की हत्या 3 फरवरी को कांगथली के गुरुद्वारे के पास तब कर दी गई थी, जब वह मोटर साइकिल पर अपने चाचा के साथ सीवन की तरफ जा रहा था।

....कह लेने दो, दुखी हैं
प्रदर्शन में आज भी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा थी। महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों के सामने खड़े होकर पुलिस पर खूब ताने कसे। मृतक सिकंदर की पत्नी रेनू ने कहा कि अगर पुलिस हत्यारों को बचाएगी तो परमात्मा पुलिस वालों को ऐसी कड़ी सजा देगा कि वे त्राहि-त्राहि कर उठेंगे। पुलिस वालों को जब महिलाएं कोस रही थी तो वाल्मीकि समाज के नेता वेद राज वाल्मीकि व ईश्वर रिंपी ने महिलाओं को चुप कराने की कोशिश की। इस पर पास ही मौजूद एसएचओ चीका रणबीर सिंह बोले कि कह लेने दो इनके मन में गुस्सा वाजिब है। पुलिस जल्दी ही सारे आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे करेगी।

प्रदर्शन की सूचना पाकर गुहला व चीका दोनों थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने की कोशिश की। एसएचओ गुहला मनीश कुमार व एसएचओ चीका रणबीर सिंह ने कहा कि चूंकि मामला दलित व्यक्ति की हत्या से जुड़ा है इसलिए इसकी जांच सीधे डीएसपी गुहला के पास है। जांच पूरी गति से चल रही है। इस पर लोगों ने डीएसपी सुल्तान सिंह को मौके पर बुलाने की मांग की तो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं।


एक घंटे तक रही जाम सी स्थिति
रविवार को सिकंदर का भोग था व भोग संपन्न होते ही सारे रिश्तेदार व अन्य वाल्मीकि भाईचारा सीधे शहीद ऊधम सिंह चौक की तरफ हो लिया। लोगों की भारी उपस्थित के चलते चौक पर तकरीबन एक घंटे तक जाम की सी स्थिति पैदा हो गई।

तीन गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
एसएचओ गुहला मनीश कुमार ने बताया कि सिकंदर हत्याकांड में अब तक 3 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस पूरा जोर लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed