फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   people protest against electricity department, road jam, kaithal

बिजली समस्या को लेकर लोगों ने लगाया रेलवे गेट पर जाम

Sun, 26 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 26 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
people protest against electricity department, road jam, kaithal
निवासियों ने रेलवे गेट पर जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली समस्या से तंग आए रेलवे गेट निवासियों ने रेलवे गेट पर जाम लगा दिया। रात्रि करीब नौ बजे लगे जाम के कारण यहां से गुजरने वाले शहर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां लोगों ने चौक में सीढ़ी डालकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। जाम लगा रहे लोगों ने कहा कि पूरे शहर में बिजली है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से केवल रेलवे गेट पर ही बिजली नहीं आती। रात को तो जरूर बिजली गुल हो जाती है। शनिवार को फिर से शाम के समय बिजली चली गई। वे इस बारे में कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। इस एरिया में ही बिजली घर भी है। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। रात को ही बिजली गुल होने के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है। बिजली न आने के कारण रात को जागना पड़ता है। गर्मी में मच्छरों के चलते परेशानी होती है।
विज्ञापन



लोगों की समस्या को लेकर यहां पहुंचे पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि इस बारे में उन्होंने अधिकारियों से बात की है। उम्मीद है शीघ्र बिजली ठीक हो जाएगी। मुख्य लाइन में खराबी के कारण यह परेशानी आई है। कर्मचारी बिजली आपूर्ति ठीक करने में जुटे हुए हैं। बिजली न आने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने तक जाम लगाने पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं विभाग के एसडीओ सेवादास कंबोज ने बताया कि यहां से गुजर रही मुख्य लाइन में खराबी आ रही है। पिछले दो दिनों से यहां दिक्कत है। इसे चालू करने के बाद पूरा दिन इस पर निगरानी की गई। लेकिन शाम को अचानक यह फिर से खराब हो गई। कर्मचारी इसे ठीक करने में जुटे हुए हैं। उम्मीद है शीघ्र ही यह ठीक हो जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed