{"_id":"66c916884a4ae23a130bedc4","slug":"people-are-ready-for-bjps-departure-dhanda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-459038-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की विदाई के लिए जनता तैयार : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की विदाई के लिए जनता तैयार : ढांडा
Sat, 24 Aug 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कलायत में पत्रकार वार्ता कर भाजपा की रैली को फ्लॉप बताया। ढांडा ने कहा कलायत में मुख्यमंत्री नायब सिंह के कार्यक्रम ने ये स्पष्ट कर दिया कि जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है।
ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मंच पर कहते रहे कि मेरी बात सुनते जाओ, दो मिनट रुक जाओ, लेकिन कलायत के लोग नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कलायत में भाजपा के 20 दावेदार टिकट मांग रहे हैं। जब रैली हुई तो सभी अपनी अपनी तख्तियां लेकर आए थे। कोई पार्टी की रैली में नहीं आया था। सब टिकट मांगने के लिए आए थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 20 उम्मीदवार भी मिलकर 1000 आदमी नहीं जुटा पाए। इससे स्पष्ट है कि भाजपा कलायत में अपना प्रभाव पूरी तरह से खो चुकी है। ढांडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने कलायत को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कलायत का एक भी गांव ऐसा नहीं है जहां पीने का पानी घर घर पहुंचता हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे इलाके से युवा सेना की तैयारी किया करते थे, लेकिन आज वो बच्चे तैयारी करना छोड़ गए हैं क्योंकि सरकार अग्निवीर योजना ले आई है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी कुएं और खाई के बीच एक नई पगडंडी लेकर आई है जो हरियाणा के सुनहरे भविष्य की ओर जाती है। इस पगडंडी का नाम आम आदमी पार्टी है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हर सर्वे रिपोर्ट के साथ भाजपा की सीटें घटती जा रही हैं, इसलिए आनन-फानन में इस चुनाव की घोषणा की गई है। आम आदमी पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस बार बड़े नेता नहीं, आम जनता झाडू के निशान पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।