फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   people angry, burnt pakistan dummy, demanding governtment take action, kaithal

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा

Wed, 21 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 21 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
people angry, burnt pakistan dummy, demanding governtment take action, kaithal
पाक के पुतले जलाकर लोगों ने निकाला गुस्सा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले भर में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने मंगलवार को जमकर भड़ास निकाली। जगह-जगह पाकिस्तान के पुतले जलाकर लोगों ने रोष जताया। अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश ईकाई ने प्रत्येक जिला स्तर पर कैंडल मार्च के माध्यम से शहीदी स्मारक पर शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश प्रवक्ता धर्मवीर कैमिस्ट ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान की इस घिनौनी व निंदनीय कार्रवाई का तुरंत प्रभाव से जवाब दिया जाए। इस अवसर पर शुभम गुप्ता, वेदप्रकाश गर्ग, अमित गर्ग, राजीव गर्ग, तरुण मंगला, योगेश गोयल, रवि गोयल, हर्ष गोयल, सुमित मित्तल, रजत गर्ग, शुभम मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं भारी संख्या में एकत्रित हुए युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की शव यात्रा निकाली। इस मौके पर राजू डोहर, मनोज सदमार्ग, सुभाष धीमान, पवन, अमित, गुरप्रीत, सतबीर व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन


नेशनल कांफेडरेशन ऑफ दलित ऑर्गेनाइजेशन नेक्डोर, राष्ट्रीय दलित महासभा, जन संघर्ष मंच हरियाणा, युवा आजाद मंच, श्रमजीवी मोर्चा व अन्य कई सामाजिक संगठनों ने शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी संगठनों ने खुराना रोड़ भागीरथ चौक से कैंडल मार्च शुरू करके शहीद विकास भारद्वाज स्मारक पर समापन किया। कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय दलित महासभा के लाडी बागड़ी किया। जन संघर्ष मंच हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह, राकेश, सुरेश टंाक, महाबीर , विजय,कुलदीप, सतीश, राकेश, अशोक, वीर सिंह, गोविंद, राममेहर, रवि, इंद्र, विकास व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल ने जलाया पाकिस्तान का झंडा
बजरंग दल कैथल की पूंडरी इकाई ने उरी आतंकवादी हमले में 20 जवानों के शहीद होने पर पाकिस्तान के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का झंडा जलाया। सभी कार्यकर्ता जिला संयोजक अभिषेक गोयल के नेतृत्व में पूंडरी बस स्टैंड  के सामने एकत्रित हुए। सतपाल चुघ, बजरंग दल के संयोजक रजत सैनी, पुखराज, सचिन, सौरभ, अनुज, सुखबीर, सतबीर, नीरज,अनिल, अतुल, संदीप व डीग गांव के बजरंग दल के सन्नी, प्रवेश, राहुल ने कड़ी कार्राई की मांग की।


राजौंद में भी विरोध किया
बजरंग दल कैथल की राजौंद ईकाई ने उड़ी आतंकवादी हमले में 20 जवानों के शहीद होने पर पाकिस्तान के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया। जिला संयोजक अभिषेक गोयल के नेतृत्व में पूंडरी बस स्टैंड के सामने एकत्रित हुए, पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तानी सेना मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के झंडे को व आतंकवाद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। कुशलपाल राणा, प्रमोद राणा नगर पालिका के वाईस चेयरमैन निरवैर सिंह, रविन्द्र राणा, राकेश राणा, सुरेन्द्र, अशोक सेरधा, रोहित, रजत सैनी, सौरभ, सतनाम सिंह, संदीप राणा चेयरमैन निगरानी कमेटी व समस्त राजौंद वासी ओर बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed