फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pension is not coming in the bank for two months, the elderly are cutting the bank

दो माह से नहीं आ रही बैंक में पेंशन, बुजुर्ग काट रहे बैंक के चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pension is not coming in the bank for two months, the elderly are cutting the bank
पेंशन पाने के लिए बुजुर्ग पिछले दो मास से ओबीसी बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बुजुर्ग बैंक में पेंशन लेने के लिए आते हैं, मगर जब उन्हें पता चलता है कि अभी विभाग द्वारा उनके बैंक खाते में पेंशन नहीं डाली गई तो वे निराश होकर घर लौटते है। रामकुमार, पवन कुमार, कृष्णा देवी, नीलम, सूरजभान, मांगे राम, सुभाष चंद, बीरवंती व श्याम लाल का कहना है कि कलायत में दूसरे बैंकों में प्रतिमाह बुजुर्ग पेंशन वितरित की जा रही है।
विज्ञापन

इस बैंक में न तो गत माह ही उन्हें पेंशन मिली और न ही इस माह अब तक खातों में आई। वे बैंक में पेंशन लेने के लिए जब भी जाते है तो उन्हें केवल मात्र यही जानकारी मिल रही है कि अभी आपके खाते में पेंशन की राशि नहीं आई है। उन्होंने कहा कि बैंक का नाम बदले दो माह का समय हो चुका है। अब तक भी ऐसा कार्य पूरा नहीं हुआ जिससे की उनकी पेंशन खातों में डालने का रास्ता साफ हो जाए। कुछ बुजुर्गों को यह भी चिंता सताने लगी है कि कहीं पेंशन किसी कारण से बंद तो नहीं हो गई।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि जो बैंक ओबीसी से पंजाब नेशनल बैंक बने हैं, उनमें ही जून व जुलाई माह की पेंशन नहीं आई। उन्होंने बताया कि बैंक का नाम बदलने से आईएफएससी कोड भी बदल गया, जिसके चलते ही पेंशन राशि खातों नहीं पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों की ओर से इस संबंध में संज्ञान लिया जा रहा है। जल्द ही पेंशन से वंचित रह रहे बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि आ जाएगी। उन्होंने बुजुर्गों को विश्वास दिलाते कहा कि जो बुजुर्ग पेंशन ले रहे हैं उनमें से किसी भी बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी जा रही, सबको पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed